खजुरिया में फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सोनहन थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में रविवार सुबह फंदे से लटकती महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मामले में मृत महिला के साथ रहनेवाली उसकी छोटी बहन ने शराब के नशे में रहे महिला के पति और उसके एक साथी पर रस्सी से गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया है

विज्ञापन

भभुआ सदर. सोनहन थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में रविवार सुबह फंदे से लटकती महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मामले में मृत महिला के साथ रहनेवाली उसकी छोटी बहन ने शराब के नशे में रहे महिला के पति और उसके एक साथी पर रस्सी से गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृत महिला सोनहन थाना क्षेत्र के खजुरियां गांव निवासी दिनेश प्रसाद की 36 वर्षीय पत्नी लालमुनि देवी बतायी जाती है. इधर, सूचना मिलने पर सोनहन थानाध्यक्ष राहुल कुमार दिनकर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आये. यहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं, मृत महिला के साथ रहनेवाली उसकी बहन ने सोनहन थाने की पुलिस को दिये अपने फर्द बयान में बताया है कि उसकी बहन के बीमार होने की वजह से उसे वाराणसी दिखाने जाना था, इसी बात को लेकर शराब के नशे में रहे उसके बहनोई और बहन में देर रात तक काफी झगड़ा हुआ. इसके बाद उसके बहनोई दिनेश प्रसाद ने साथ रहे अपने एक दोस्त के साथ मिलकर रस्सी से उसकी बहन का गला घोंटकर मार दिया गया. इस मामले में सोनहन थानाध्यक्ष का कहना था कि प्रथमदृष्टया अनुसंधान के क्रम में महिला के गले में रस्सी के निशान मिले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल महिला का पति सहित अन्य आरोपित फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन