बिहार ग्रामीण बैंक के समन्वय सम्मेलन में ग्रामीण विकास पर मंथन, जनप्रतिनिधियों से बेहतर तालमेल पर जोर
फोटो.11. कार्यक्रम के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधि एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
बिहार ग्रामीण बैंक ने भभुआ में जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय सम्मेलन आयोजित किया, जिसका उद्देश्य गांवों का वित्तीय विकास और बैंकिंग सेवाओं को मजबूत करना है।
Kaimur News : मुख्यमंत्री के ‘विकसित बिहार’ के संकल्प को वित्तीय मजबूती देने के उद्देश्य से बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से शुक्रवार को भभुआ स्थित एक निजी पैलेस में ‘बिहार के विकास में बिहार ग्रामीण बैंक एवं जनप्रतिनिधियों का समन्वय सम्मेलन’ आयोजित किया गया. सम्मेलन में ग्रामीण विकास, वित्तीय समावेशन और बैंकिंग सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई.
आपके शहर में
बैंक और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के समग्र विकास के लिए बैंक और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा. सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार बैंकिंग योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया.
बिहार ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक (जीएम) चित्तरंजन चौधरी ने कहा कि सशक्त बैंकिंग व्यवस्था ग्रामीण समृद्धि की मजबूत नींव है. बिहार ग्रामीण बैंक राज्य के गांवों को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने और पात्र लोगों को उसका लाभ दिलाने में सहयोग की अपील की.
‘समन्वय से विकास और विकास से विश्वास’ का दिया संदेश
क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) रमेश कुमार ने कहा कि ‘समन्वय से विकास और विकास से विश्वास’ के मूलमंत्र पर बैंक और जनप्रतिनिधि मिलकर बेहतर योजनाओं को धरातल पर उतार सकते हैं. इससे ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं के साथ आर्थिक रूप से आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे.
ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर चर्चा
सम्मेलन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, वित्तीय समावेशन और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देने और जरूरतमंद लोगों तक वित्तीय सुविधाएं पहुंचाने पर भी जोर दिया.
कार्यक्रम का मंच संचालन अश्विनी कुमार ट्विंकल ने किया, जबकि अभिषेक गौरव ने अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया. मौके पर बैंक प्रबंधक विवेक कुमार, विपणन अधिकारी, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, बैंक अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए