मोहनिया में 40 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व नकदी बरामद

Published by :VIKASH KUMAR
Published at :05 Mar 2026 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
मोहनिया में 40 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व नकदी बरामद

एनएच-19 की सर्विस सड़क पर पुलिस की मुस्तैदी से नशे के सौदागरों में मचा हड़कंप

विज्ञापन

फोटो 1 गिरफ्तार आरोपी के साथ पीसी करते एसपी 2 मोहनिया थाना में जब्त समान एनएच-19 की सर्विस सड़क पर पुलिस की मुस्तैदी से नशे के सौदागरों में मचा हड़कंप वाहन जांच के दौरान पुलिस को मिली सफलता, आरोपितों के पास से 206 ग्राम हेरोइन बरामद मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-19 की सर्विस सड़क के महेंद्र होटल के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन बरामद किया है, जिसके साथ ही दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया. आरोपितों के पास से 206 ग्राम हेरोइन, एक अपाचे बाइक, रुपये व अन्य सामान बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों में मोहनिया थाना के आवारी गांव निवासी गोरख सिंह का पुत्र ब्रजेश सिंह व मोहनिया थाना के इस्लामगंज मुहल्ला निवासी स्वर्गीय इसराइल अंसारी के पुत्र शौकत अंसारी शामिल है. इस मामले की एसपी हरिमोहन शुक्ला ने मोहनिया थाने में मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी. उन्होंने बताया मोहनिया में महेंद्र होटल के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान काले रंग की अपाचे बाइक से जा रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से दो पैकेट में 36.28 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ, जिसके साथ ही आरोपित गोरख सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ व उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस्लामगंज मुहल्ले में शौकत अंसारी के घर छापेमारी की गयी, जहां से 170 ग्राम ब्राउन शुगर और 34,550 रुपये नकद बरामद किया गया. मौके से शौकत अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 206.29 ग्राम ब्राउन शुगर, 34,550 रुपये नकद, 347 ग्राम प्लास्टिक पैकिंग बैग, वीवो कंपनी का एक टच स्क्रीन मोबाइल, अपाची मोटरसाइकिल और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है. छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अंचल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार निर्झर, थानाध्यक्ष आलोक कुमार सहित मोहनिया थाने के कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. हेरोइन के खिलाफ बढ़ी कार्रवाई मोहनिया के महेंद्र होटल के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जब्त 206.29 ग्राम हेरोइन की कीमत करीब 40 लाख बतायी जाती है, ऐसे में पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई से हेरोइन बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. यहां काफी पहले से हेरोइन का धंधा होते रहा है, लेकिन मंगलवार को कार्रवाई पुलिस की हेरोइन के खिलाफ बढ़ी कार्रवाई मानी जा रही है. एसपी ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गयी है. #क्या कहते हैं एसपी# इस संबंध में एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आवारी गांव निवासी ब्रजेश कुमार 36.28 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गये, जिनकी निशानदेही पर इस्लामगंज में छापेमारी कर 170 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया. दोनों आरोपित का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. एक बाइक, 34550 रुपये नकद सहित कई सामान बरामद किया गया है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन