करेंट की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह में प्रखंड अंतर्गत कुड्डी पंचायत के पौरा गांव के बधार में बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से दो भैंस की मौत हो गयी.

विज्ञापन

चांद. शुक्रवार को सुबह में प्रखंड अंतर्गत कुड्डी पंचायत के पौरा गांव के बधार में बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से दो भैंस की मौत हो गयी. भैंस पौरा गांव के अर्जुन तिवारी की बतायी जाती है. मामला यह है कि शुक्रवार को अर्जुन तिवारी पिता सुभाष तिवारी अपनी भैंस को चरने के लिए बधार में छोड़े थे. बधार में गांव के पूरब तरफ बिजली का तार कोई खींच कर ले गया था. इसकी चपेट में दोनों भैंसे आ गयी और घटनास्थल पर ही दोनों भैंस की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही गांव के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना चांद थाना तथा पशुपालन विभाग को दी गयी. दोनों भैंस की बिजली के करेंट की चपेट में आने से मौत होने से अर्जुन तिवारी के परिवार में गम का माहौल छाया हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन