दीवाने गांव के बधार से ट्रांसफाॅर्मर का तेल और केबल चोरी
Author Vikash kumar
Updated:
विज्ञापन
चोरी की लगातार बढ़ती जा रही घटनाओं से लोग काफी परेशान हैं.
विज्ञापन
चांद. चोरी की लगातार बढ़ती जा रही घटनाओं से लोग काफी परेशान हैं. प्रखंड अंतर्गत लोहदन पंचायत के दीवाने बधार में लगे ट्रांसफाॅर्मर से चोरों ने तेल निकाल लिया तथा उसका केबल काटकर ले भागे. तेल निकालने के लिए ट्रांसफाॅर्मर का नट बोल्ट खोलकर नीचे गिरा दिया गया था. ट्रांसफाॅर्मर दीवाने गांव के दारा सिंह के खेत पर लगाया गया था. इस संबंध में दारा सिंह ने बताया कि दोपहर में जब घूमते हुए अपने खेत की तरफ गये, तो ट्रांसफाॅर्मर खुला हुआ पाया, उसका नट बोल्ट नीचे गिरा हुआ था, जबकि उसका केबल भी चोरी कर ली गयी थी. इसकी सूचना मिलते ही कुछ और लोग मौके पर मौजूद हुए और इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन