कैमूर: रामगढ़ में शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार, इश्तहार वारंटी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Updated:
विज्ञापन

थाने में पकड़े गए आरोपित | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ थाना पुलिस ने शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही एक इश्तहार वारंटी को भी पकड़ा गया है. पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Kaimur News : रामगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग कार्रवाई करते हुए शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया. वहीं, पुलिस ने एक इश्तहार वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार

संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने 375 एमएल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों की पहचान सिसौड़ा गांव निवासी सूरज कुमार ठाकुर (20), पिता सत्येंद्र ठाकुर, तथा तेनुआ गांव निवासी धीरज कुमार (18), पिता सत्येंद्र ठाकुर और अंकित कुमार (18), पिता राजेश बिंद के रूप में हुई है.

पुलिस ने सिसौड़ा गांव के एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया है. बरामद शराब को जब्त कर सभी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

इश्तहार वारंटी भी गिरफ्तार

इधर, पुलिस ने सादुल्लापुर गांव निवासी मोती साह (42), पिता सर्वजीत शाह को इश्तहार वारंटी के रूप में विधिवत गिरफ्तार किया. उसे थाना लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई से शराब से जुड़े मामलों में संलिप्त आरोपितों और फरार वारंटियों पर दबाव बढ़ा है. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और फरार आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

थाने में पकड़े गए आरोपित | Prabhat Khabar Network
थाने में पकड़े गए आरोपित | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन