कैमूर में स्कूटी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

स्कूटी चोरी में रंगे हाथ धराया चोर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : सोनहन थाना क्षेत्र के कुकुराढ़ गांव में ग्रामीणों ने एक युवक को घर से स्कूटी चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा. पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

Kaimur News : सोनहन थाना क्षेत्र के कुकुराढ़ गांव स्थित एक घर में खड़ी स्कूटी चोरी करते एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना सोनहन पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले पकड़े गये युवक को कर दिया गया.

विज्ञापन

आहट होने पर ग्रामीणों ने चोर को दबोचा

सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पंडित ने बताया कि युवक कुकुराढ़ गांव स्थित एक व्यक्ति के घर में खड़ी स्कूटी चोरी करने के उद्देश्य से पहुंचा था. इसी दौरान लोगों को आहट हुई और उन्होंने युवक को स्कूटी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया.

चैनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के अनुसार, पकड़े गये युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बौरई गांव निवासी स्व. रामशीष सिंह के 22 वर्षीय पुत्र राहुल पटेल के रूप में हुई है. ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार राहुल पटेल का मंगलवार को सदर अस्पताल, भभुआ में मेडिकल जांच कराया गया. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Also Read : कैमूर में वारंटी की गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस तो शराब तस्करी का खुलासा, 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन