कैमूर में दो माह से वेतन नहीं मिला तो सड़क पर उतरे शिक्षक, तिरंगा लेकर सरकार के खिलाफ निकाला मार्च

Updated:
विज्ञापन

विरोध मार्च निकालते शिक्षक | Prabhat Khabar Network

बिहार में दो महीने से वेतन न मिलने पर नियोजित शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोहनिया में शिक्षकों ने तिरंगा लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

kaimur News : विगत दो माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज नियोजित शिक्षकों ने बिहार राज्य शिक्षक महासंघ के आह्वान पर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय से चांदनी चौक तक विरोध मार्च निकाला. प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में निकले मार्च में शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो माह से वेतन नहीं मिलने पर फूटा आक्रोश

मार्च के दौरान शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है. शिक्षकों का कहना था कि वेतन के अभाव में बच्चों की पढ़ाई, परिवार का इलाज और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है.

सरकार पर लगाया उदासीनता का आरोप

प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों के प्रति पूरी तरह उदासीन बनी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य और देश में विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार और लूट का बोलबाला है, लेकिन शिक्षकों को वेतन देने के लिए सरकार के पास राशि नहीं है. उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षक भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं.

मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

शिक्षकों ने सरकार से लंबित दो माह के वेतन का जल्द भुगतान करने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. विरोध मार्च में शिक्षक अमरेंद्र सिंह, विजय बहादुर राम, कमलेश कुमार, नरेंद्र सिंह, जयशंकर सिंह, रविंद्र श्रीवास्तव, शिक्षिका चिंता देवी समेत कई शिक्षक शामिल रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन