अंतिम सोमवारी पर मुंडेश्वरी धाम में उमड़ेगी भीड़, डीएम-एसपी ने सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

मुंडेश्वरी धाम का निरीक्षण करते डीएम व एसपी

अंतिम सोमवारी पर मां मुंडेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

विज्ञापन

Mundeshwari Dham: अंतिम सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन ने मां मुंडेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मुंडेश्वरी धाम पहुंचकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रवेश और निकास मार्ग की व्यवस्था का लिया जायजा

डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि अंतिम सोमवारी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में किसी भी श्रद्धालु को परेशानी नहीं होनी चाहिए.

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा.

पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर जोर

अधिकारियों ने मंदिर परिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों का ही उपयोग कराने का निर्देश दिया. आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को भी कहा गया.

साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय और स्वच्छता की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों ने संबंधित विभागों को व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया.

सुगम दर्शन और सुरक्षित वातावरण प्राथमिकता

डीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. अंतिम सोमवारी पर संभावित भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने को कहा गया.

निरीक्षण के दौरान प्रशासन एवं पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन