जहरीले सांप के काटने से कैमूर में आठ वर्षीय बच्चे की मौत, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में उपस्थित परिजन व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कुदरा के मेउड़ा गांव में सांप काटने से 8 वर्षीय शिवम की मौत हो गई. सब्जी लाने निकले बच्चे को सांप ने ईंट के नीचे हाथ रखते ही काट लिया. अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

Kaimur News : कुदरा थाना क्षेत्र के मेउड़ा गांव में बुधवार को जहरीले सांप के काटने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मेउड़ा गांव निवासी पिंटू पासवान के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह शिवम सब्जी लाने के लिए घर से दुकान जा रहा था. इसी दौरान गली में रखी ईंट पर उसने हाथ रख दिया. ईंट के नीचे पहले से छिपे सांप ने उसके हाथ में काट लिया.

विज्ञापन

सांप के काटने के बाद बिगड़ने लगी हालत

जहरीले सांप के काटने के बाद शिवम की हालत तेजी से बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल बच्चे का इलाज शुरू किया और उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया.

Also Read : काली मंदिर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, साउंड मशीन समेत अन्य सामान बरामद

इलाज के दौरान बच्चे ने तोड़ा दम

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शिवम ने दम तोड़ दिया. चिकित्सकों द्वारा बच्चे को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

Also Read : 42 बिहार बटालियन NCC कैंप में पहुंचे ग्रुप कमांडर, कैडेटों को अनुशासन और प्रशिक्षण की दी सीख

पोस्टमार्टम के बजाय झाड़-फूंक के लिए ले जाने की बात

अस्पताल में चिकित्सक द्वारा मृत्यु घोषित किए जाने के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के बजाय उसे झाड़-फूंक के लिए ले जाने की बात कह रहे थे. घटना के बाद मेउड़ा गांव में भी शोक का माहौल है.

Also Read : डीएम ने रोहतास मिल्क प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, बकरी पालन केंद्र और मिल्क पाउडर प्लांट की तैयारियों की समीक्षा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन