कैमूर में स्कूल के लिए निकली छात्रा 5 दिनों से लापता, अनहोनी की आशंका; पुलिस के हाथ खाली

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर थाना | Prabhat Khabar Network

चैनपुर थाना क्षेत्र से स्कूल गई एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल पढ़ने गई छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है. छात्रा के शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद छात्रा के पिता ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह स्कूल के लिए निकली, फिर नहीं लौटी

थाने में दिए आवेदन के अनुसार, छात्रा 19 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे घर से स्कूल पढ़ने के लिए चैनपुर गई थी. इसके बाद शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी. काफी देर होने के बाद परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने छात्रा की तलाश शुरू कर दी.

कई जगहों पर खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग

परिजनों और आसपास के लोगों ने छात्रा की विभिन्न स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी ली गई, लेकिन छात्रा के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की तलाश

बेटी का कोई सुराग नहीं मिलने के बाद परेशान पिता चैनपुर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दी. चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है और उसके संभावित ठिकानों पर खोजबीन की जा रही है.

Also Read : कैमूर: भगवानपुर-जैतपुर पथ पर तेज रफ्तार स्कूल वाहन पलटा, चालक घायल, अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन