संत रविदास जयंती पर कैमूर में निकली कलश यात्रा, 60 हजार अनुसूचित जाति टोलों में लगेंगे विकास शिविर

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

संत रविदास की 650वीं जयंती पर रामपुर में महाअभियान शुरू। कलश यात्रा के जरिए सामाजिक समरसता और सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुँचाने का लिया गया संकल्प।

विज्ञापन

kaimur News : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रामपुर प्रखंड में राज्यव्यापी समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश यात्रा निकाली गई. पंचायत सरकार भवन से शुरू हुई यात्रा बेलाव बाजार, सिंचाई विभाग शिव मंदिर होते हुए पुनः पंचायत सरकार भवन पहुंची. इस दौरान श्रद्धालुओं और कर्मियों ने संत रविदास तथा बाबा साहेब के जयकारे लगाए.

आपके शहर में

विज्ञापन

'रविदास अमर रहें' के नारों से गूंजा रामपुर

कलश यात्रा के दौरान 'रविदास अमर रहें', 'बाबा साहेब अमर रहें' और 'जय रविदास' के नारे लगाए गए. यात्रा की अध्यक्षता बीडीओ ऋतुरंजन कुमार ने की, जबकि प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्री राजलक्ष्मी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें प्रखंड प्रशासन और कल्याण विभाग के कर्मियों ने भी भाग लिया.

समता और सामाजिक न्याय का संदेश घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य

बीडीओ ऋतुरंजन कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य संत रविदास के समता और सामाजिक न्याय के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है. इसके साथ ही अनुसूचित जाति टोलों में सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करना अभियान का प्रमुख लक्ष्य है. पहले चरण में कलश यात्रा के माध्यम से जिला से पंचायत स्तर तक घर-घर कलश का भ्रमण कराया जा रहा है.

60 हजार टोलों में लगेंगे गुरु संत रविदास विकास शिविर

अभियान के दूसरे चरण में राज्य के करीब 60 हजार से अधिक अनुसूचित जाति टोलों में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर लगाए जाएंगे. ये शिविर 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को टोले के नजदीक सरकारी भवन या मैदान में आयोजित होंगे. शिविर स्थल की जानकारी विकास मित्र के माध्यम से लोगों को दी जाएगी.

शिविर में मौके पर ही होगा आवेदनों का निष्पादन

शिविर की खासियत यह होगी कि पहले से आवेदन लिए जाएंगे और मौके पर ही उनका निष्पादन किया जाएगा. एक शिविर की अध्यक्षता डीएम और एसपी करेंगे, जबकि अन्य शिविरों के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारी नामित किए जाएंगे. जिला कल्याण पदाधिकारी और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पूरे अभियान का समन्वय करेंगे.

22 योजनाओं से आच्छादित होंगे परिवार

विकास शिविरों में 22 सरकारी योजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा. इनमें राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विद्यालय में दाखिला, आंगनबाड़ी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कौशल विकास, स्वयं सहायता भत्ता, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, वास-भूमि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कन्या विवाह, मातृ वंदना, दिव्यांग कार्ड, बुनियाद केंद्र की सुविधाएं, हर घर नल-जल, गली-नाली योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, जन-धन, जीवन ज्योति, सुरक्षा बीमा, बिजली कनेक्शन, जीविका समूह, मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना और स्वच्छ भारत अभियान समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं.

एक ही छत के नीचे मिलेगी सरकारी सुविधाएं

सरकार का लक्ष्य अनुसूचित जाति परिवारों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है. इससे पात्र परिवारों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है.

कलश यात्रा में विकास मित्र मिथलेश कुमार, संजय कुमार, मुकेश कुमार, शिवमंगल कुमार, सहोदरा देवी, नीलम कुमारी, पंचायत सचिव समेत अन्य कर्मी शामिल रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन