संत रविदास की 650वीं जयंती पर कैमूर में निकली कलश यात्रा, 27 अगस्त से हर गुरुवार लगेगा विकास शिविर

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय परिसर से निकलता कलश यात्रा | Prabhat Khabar Network

भगवानपुर में गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान सरकारी योजनाओं के प्रचार और विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

Kaimur News : गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती वर्षगांठ के अवसर पर भगवानपुर प्रखंड में कलश यात्रा निकाली गई. यात्रा में प्रखंड के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कलश यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू होकर अंबेडकर चौक होते हुए खीरी बाजार स्थित रविदास स्थान पहुंची. यहां से जयकारे और नारों के साथ यात्रा वापस प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची.

आपके शहर में

विज्ञापन

'गुरु रविदास अमर रहें' के नारों से गूंजा इलाका

कलश यात्रा के दौरान 'गुरु रविदास अमर रहें' और 'जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक संत रविदास का नाम रहेगा' जैसे नारे लगाए गए. यात्रा का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अंकिता शेखर और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. आसिफ आनंद ने संयुक्त रूप से किया.

27 अगस्त से हर गुरुवार लगेगा संत रविदास विकास शिविर

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मो. आसिफ आनंद ने बताया कि अभियान के तहत 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को प्रखंड के अनुसूचित जाति बहुल टोलों में श्री संत रविदास के नाम से विकास शिविर लगाए जाएंगे. शिविर के माध्यम से सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत आच्छादन सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया जाएगा.

बच्चों के लिए खेलकूद और कौशल प्रशिक्षण भी होगा

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिला स्तर पर बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता, साइकिल रैली, वाद-विवाद, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इसके अलावा 3D प्रिंटिंग तकनीक, एआई और इंडस्ट्री 4.0 से संबंधित कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

आवासीय विद्यालयों में होंगे प्रेरणा सत्र

अभियान के तहत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में जिले के डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में प्रेरणा सत्र समेत कई अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. अधिकारियों के अनुसार इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सामाजिक समरसता के साथ अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाना है.

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कर्मी हुए शामिल

कलश यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री के उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह गोलू, उप प्रमुख प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, समाजसेवी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेंद्र कुमार सिंह, दीपक चौरसिया, मोकरम पंचायत के बीडीसी रामायण बिंद, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता, पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र शाह, नरेंद्र दुबे, ओमप्रकाश तिवारी और जीविका के बीपीएम जगदीश प्रसाद शामिल रहे.

जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में दर्जनों जीविका दीदियों ने भी कलश यात्रा में भाग लिया. इसके अलावा प्रखंड समन्वयक योगेंद्र कुमार, ब्लॉक लिपिक साधना श्रीवास्तव समेत विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे.

प्रखंड कार्यालय परिसर से निकलता कलश यात्रा | Prabhat Khabar Network
प्रखंड कार्यालय परिसर से निकलता कलश यात्रा | Prabhat Khabar Network
प्रखंड कार्यालय परिसर से निकलता कलश यात्रा | Prabhat Khabar Network
प्रखंड कार्यालय परिसर से निकलता कलश यात्रा | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन