कैमूर में पशु, शराब और मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान, करोड़ों की नेटवर्क पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

Author Amit Sinha|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले में पुलिस ने पशु, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कस दी है. विशेष अभियान के तहत बीते 15 दिनों में लाखों की नकदी, हेरोइन और भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है.

विज्ञापन

Kaimur Police Action Against Smuggling : कैमूर जिले में अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर पशु तस्करी, शराब तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए स्पेशल सेल का गठन किया गया है, जो लगातार सूचना संकलन, निगरानी और त्वरित कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

15 दिनों में कई बड़े खुलासे, लाखों की नकदी और हेरोइन समेत भारी मात्रा में शराब बरामद

पुलिस की सख्ती का असर बीते 15 दिनों में साफ दिखाई दिया है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तस्करी से जुड़े कई आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान लाखों रुपये की नकदी, भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब, मादक पदार्थ, पशु और तस्करी में इस्तेमाल किए गए वाहन जब्त किए गए हैं. हाल के दो दिनों में दुर्गावती, कुदरा, भभुआ और रामगढ़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब, 4.68 लाख रुपये नकद और हेरोइन बरामद कर कई तस्करों तथा शराब पीने वालों को गिरफ्तार किया है.

Kaimur News : यूपी सीमा पर बढ़ी चौकसी, तस्करों में मचा हड़कंप.

उत्तर प्रदेश से सटी सीमा होने के कारण कैमूर लंबे समय से तस्करों के लिए अहम मार्ग रहा है. एनएच-2, चांद-धरौली, मरहिया-खरीगांव और अधौरा रूट का इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जाता रहा है. हालांकि हाल के दिनों में सीमा पर बढ़ी चौकसी, लगातार वाहन जांच और स्पेशल टीम की कार्रवाई से न केवल कैमूर बल्कि यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय तस्करों में भी दहशत का माहौल है. पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति पर काम कर रही है.

सादी वर्दी में भी तैनात हैं पुलिसकर्मी, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि पशु, शराब और नारकोटिक्स तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अलग टीम बनाई गई है. सूचना तंत्र को मजबूत किया गया है और कई स्थानों पर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. एनएच-2 और चैनपुर रूट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि अवैध तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कानूनी कार्रवाई की जाए.

सूखे नशे के बढ़ते कारोबार पर लोगों ने जताई चिंता

जिले में हेरोइन और गांजा जैसे सूखे नशे का बढ़ता चलन लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है. शहर से लेकर गांवों तक नशीले पदार्थों की उपलब्धता को लेकर अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने चिंता जताई है. लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी संख्या में युवा इसकी गिरफ्त में आ सकते हैं.

विशेष अभियान चलाने की मांग, पुलिस से सहयोग की अपील

स्थानीय लोगों ने एसपी से मांग की है कि जिस तरह पशु और शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, उसी तरह ड्रग्स कारोबारियों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाए. एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं पशु, शराब या मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन