अधौरा में बैंक प्रबंधक का पद रिक्त रहने से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

अधौरा प्रखंड के अंतर्गत मात्र दो ही बैंक है. लेकिन, पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक का पद चार माह से रिक्त है.

विज्ञापन

अधौरा. अधौरा प्रखंड के अंतर्गत मात्र दो ही बैंक है. लेकिन, पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक का पद चार माह से रिक्त है. अधौरा प्रखंड के लगभग बीस से तीस किलोमीटर दूर से आते हैं, सबसे अधिक महिलाओं व पुरुषों कि वृद्धा पेंशन फाॅर्म पर हस्ताक्षर व मोहर लगाने के लिए आते हैं. लेकिन, प्रबंधक के नहीं रहने पर वापस चले जाते हैं. इतना ही नहीं सढकी गांव के युवा समाजसेवी उमेश कुमार यादव, जोरदाग गांव के देवनाथ, उरांव चूमुरुका गांव के अशोक सिंह, खरवार इत्यादि लोगों ने बताया कि हमलोगों के खाते में केवाइसी लग गया है, लेकिन बहुत दिन हो गया फॉर्म दिये हुए लेकिन अभी तक नहीं खुला है. प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश लोगों का कहना है कि शादी विवाह का दिन चल रहा है. खाता में पैसा रहते हुए भी हमलोग नहीं ले पाते हैं. वहीं, बुधनी कुंवर ने बताया कि वृद्धा पेंशन फाॅर्म पर हस्ताक्षर करने के लिए कई बार आ चुके, लेकिन प्रबंधक के नहीं रहने से घर वापस चले जाते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन