ePaper

पुलिसकर्मियों को दिलायी गयी एकता व अखंडता की शपथ

Updated at : 01 Nov 2024 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को दिलायी गयी एकता व अखंडता की शपथ

गुरुवार को एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर जिला पुलिस बल के अधिकारियों व कर्मियों को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलायी गयी

विज्ञापन

भभुआ सदर. लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 149 वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर गुरुवार को एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर जिला पुलिस बल के अधिकारियों व कर्मियों को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलायी गयी. गुरुवार को भभुआ नगर थाने में एसडीपीओ भभुआ शिवशंकर कुमार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उपस्थित पुलिस कर्मियों को राष्ट्र के एकता व अखंडता की शपथ दिलायी. इस मौके पर नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भी उपस्थित रहे. इस दौरान एसडीपीओ ने शपथ दिलायी कि मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा. हम यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहे है, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता व कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका. मैं अपने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं. एसडीपीओ द्वारा इस मौके पर राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी द्वारा किये गये कार्यों व उनके द्वारा राष्ट्र के प्रति समर्पण के बारे में बताया गया. शपथ लेने के बाद एसडीपीओ ने भभुआ नगर थाने में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस मौके पर जिले में विभिन्न थानों में भी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को शपथ दिलायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन