कैमूर में नियोजित शिक्षकों ने बनाया संगठन, विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता का लिया संकल्प
बैठक करते शिक्षक | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : कैमूर जिले के नियोजित शिक्षकों ने स्वाभिमान समूह चांद के बैनर तले एक नए संगठन का गठन किया है. इस बैठक में प्रोन्नति, ईपीएफ और ग्रेच्युटी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता का संकल्प लिया.
Kaimur News : चांद प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय बघैला परिसर में रविवार को नियोजित शिक्षक स्वाभिमान समूह चांद की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता श्री विपिन कुमार त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन श्री सरवरे आलम एवं उदय कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया. चुनाव पर्यवेक्षक एवं संगठन के संस्थापक श्री संजय कुमार, जिलाध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिंह तथा जिला महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह की देखरेख में संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से कराया गया.
प्रोन्नति, ईपीएफ और ग्रेच्युटी समेत विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में बड़ी संख्या में नियोजित शिक्षकों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से रखा. शिक्षकों ने प्रोन्नति, ईपीएफ, ग्रेच्युटी सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान निर्णय लिया गया कि शिक्षकों की सभी जायज मांगों एवं समस्याओं को उचित माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा. साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया.
Also Read : चैनपुर-नुआव में राजकीय महाविद्यालय के स्थायी भवन की राह आसान, जमीन चिह्नित
कमलेश कुमार सिंह बने अध्यक्ष, सरवरे आलम को मिली सचिव की जिम्मेदारी
सर्वसम्मति से गठित संगठन में कमलेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, विपिन कुमार त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, सरवरे आलम को सचिव, पूरण सिंह को संयुक्त सचिव, उदय कुमार पाण्डेय को कोषाध्यक्ष तथा सैयद शाहजादा को प्रवक्ता-सह-मीडिया प्रभारी चुना गया. वहीं जयप्रकाश सिंह को संगठन सचिव/संगठन प्रभारी, अरविंद पाण्डेय को संरक्षक, जयप्रकाश सिंह को संयोजक तथा आफ्शा बेगम को महिला प्रकोष्ठ प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई. इसके अलावा कार्यकारिणी समिति के नौ सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चुनाव किया गया.
Also Read : हिंदी दिवस पर आज सजेगा जिला स्तरीय समारोह, निबंध, कविता और संगोष्ठी में दिखेगी शिक्षकों की रचनात्मकता
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इस अवसर पर शिक्षकों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने का संकल्प लिया. शपथ ग्रहण के बाद बैठक की कार्यवाही समाप्त कर दी गई.
Also Read : कैमूर: 11 साल में ही जर्जर हुआ दुर्गावती नदी पर बना पुल, कटाव से सड़क धंसने का बढ़ा खतरा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए