कैमूर: NEET 2026 में कुदरा के पियूष का कमाल, दूसरे प्रयास में हासिल की शानदार रैंक

Updated:
विज्ञापन

फोटो पियूष कुमार फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड के रहने वाले पियूष जायसवाल ने NEET 2026 में शानदार सफलता प्राप्त की है. दूसरे प्रयास में 575 अंक और 20382 ऑल इंडिया रैंक हासिल कर उन्होंने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी यह उपलब्धि छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

विज्ञापन

NEET Topper : कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड के लालापुर गांव के रहने वाले पियूष जायसवाल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. दूसरे प्रयास में 575 अंक प्राप्त करने वाले पियूष ने ओबीसी श्रेणी में 9710वीं रैंक और ऑल इंडिया रैंक (AIR) 20382 हासिल की है. उनकी रैंक के आधार पर सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला मिलने की प्रबल संभावना है.

विज्ञापन

Kaimur News : दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता

मध्यमवर्गीय व्यवसायी शशिकांत जायसवाल के पुत्र पियूष ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर दूसरे प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की. उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

स्कूल से ही रहे मेधावी और अनुशासित छात्र

पियूष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पैराडाइज चिल्ड्रेन एकेडमी से प्राप्त की. विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार वे शुरू से ही मेधावी, अनुशासित और शांत स्वभाव के छात्र रहे हैं. पढ़ाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया.

विद्यालय ने जताया गर्व

विद्यालय के निदेशक संतोष सिंह ने पियूष की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उनके पिता शशिकांत जायसवाल ने हमेशा बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा कि पियूष की उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है. विद्यालय से हर वर्ष छात्र-छात्राएं नीट और एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं.

क्षेत्र में खुशी की लहर, मिल रहीं बधाइयां

पियूष की इस सफलता पर परिजन, शिक्षक और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन