पत्नी से मारपीट के मामले में पति गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

भभुआ थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : पत्नी से मारपीट के आरोप में पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. यह घटना कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र की है.

विज्ञापन

Kaimur News : पत्नी से मारपीट के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सोनहन थाना की पुलिस ने सोनहन से पति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के जागेबरावं गांव निवासी स्व. सझान मियां के 30 वर्षीय पुत्र रोजीद शेख के रूप में हुई है.

विज्ञापन

पत्नी ने पति पर मारपीट का लगाया आरोप

सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि पत्नी द्वारा पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसी मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रोजीद शेख को गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी पति ने पत्नी पर लगाया पिटवाने का आरोप

गिरफ्तार आरोपी पति रोजीद शेख ने कहा कि उसकी पत्नी ने अपने रिश्तेदारों से उसकी बुरी तरह पिटाई करवायी थी. इसके बाद उसके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी. पुलिस ने आरोपी के इस पक्ष को भी दर्ज करते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई की.

मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस ने गिरफ्तार रोजीद शेख की मेडिकल जांच करायी. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मामले की पुलिस जांच जारी है.

Also Read : कैमूर में वारंटी की गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस तो शराब तस्करी का खुलासा, 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन