पोखरा में गिरी बच्ची, डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

पोखरा में गिरी बच्ची, डूबने से मौत

विज्ञापन

भभुआ सदर. चैनपुर प्रखंड के तिवई गांव में खेलने के दौरान पोखरा में गिरने से तीन वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गयी. हादसा गुरुवार शाम का है. मृत बच्ची तिवई गांव निवासी अरुण कुमार की बेटी अंकिता कुमारी है. इस हादसे के संबंध में पता चला कि बच्ची गुरुवार की शाम को अपने दरवाजे के समीप खेल रही थी. खेलने के दौरान दरवाजे के सामने स्थित पोखरा पर चली गयी और फिर पोखरा में गिर जाने से डूबकर मौत हो गयी. इधर, अंधेरा होने के बाद भी बच्ची घर नहीं आयी, तो परिजन ढूंढने निकले, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला. इसके बाद जब ग्रामीणों के सहयोग से घर के सामने स्थित पोखरे में खोजबीन की गयी, तो बच्ची का शव बरामद किया गया. बच्ची की डूबने से मौत की सूचना सदर थाना को दी गयी. इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेते आयी. शुक्रवार की सुबह में शव का पोस्टमार्टम कराते हुए पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन