ePaper

रात में सगाई, सुबह उठी युवक की अर्थी

Updated at : 10 Nov 2024 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
रात में सगाई, सुबह उठी युवक की अर्थी

हृदय विदारक घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के सिरबिट गांव में घटी है, जहां एक युवक की शनिवार रात सगाई यानी छेका हुआ और अगले दिन रविवार सुबह उसकी करेंट लगने से मौत हो गयी

विज्ञापन

चैनपुर, भभुआ सदर. कहा जाता है कि होनी या अनहोनी बोल कर नहीं आती, यह चुपके से आती है और घटनाक्रम हो जाता है. कुछ ऐसी ही हृदय विदारक घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के सिरबिट गांव में घटी है, जहां एक युवक की शनिवार रात सगाई यानी छेका हुआ और अगले दिन रविवार सुबह उसकी करेंट लगने से मौत हो गयी. मृत युवक सिरबिट गांव निवासी सिरबिट गांव निवासी निवास राम का 18 वर्षीय बेटा सर्वजीत कुमार बताया जाता है. घटना के संबंध में पता चला है कि युवक सर्वजीत रविवार सुबह शौच के लिए घर से बाहर गया हुआ था, इसी दौरान गांव के बाहर लगे ट्रांसफाॅर्मर से निकले विद्युत प्रवाहित करेंट के चपेट में आ गया. वहां देर सुबह जब लोग गये, तो देखा गया कि युवक औंधे मुंह गड्ढे में गिरा हुआ है और उसकी बगल में ही नंगी तार पड़ी है. लोगों द्वारा तत्काल ही बिजली कटवाने के बाद युवक को गड्ढे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो गयी. करेंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चैनपुर थाने के पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. =अमांव गांव में तय हुई थी शादी सदर अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने आये परिजनों ने बताया कि युवक की शादी होनेवाली थी. उसकी शादी थाना क्षेत्र के अमांव गांव में तय हुई थी. यहां से लोग शनिवार को लड़के का छेका करने आये थे. शनिवार रात को छेका होने के बाद घर के लोग सो गये थे. रविवार सुबह पांच बजे युवक शौच के लिए गांव के बाहर जा रहा था, इसी दौरान ट्रांसफॉर्मर से निकलकर रास्ते में गिरे नंगे तार की चपेट में आ गया. सुबह का समय होने के चलते युवक को किसी की मदद नहीं मिल सकी, जिससे करेंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. =शादी वाले माहौल में अचानक हादसे से फैला मातम परिजनों के अनुसार, शनिवार को युवक की सगाई होने के बाद परिजनों को आज लड़की का छेका करने अमांव गांव जाना था. इसको लेकर शनिवार रात में ही घरवालों की सारी तैयारी हो चुकी थी. शनिवार की शाम पूरे घर में हंसी-खुशी का माहौल था. पुत्र के छेका पर जहां माता पिता सहित पूरा परिवार खुश था, तो वहीं सर्वजीत की तीन बहनें व चार भाई भी काफी खुश थे. छेका का कार्य रीति रिवाज के साथ संपन्न होने के बाद सुबह लड़की का छेका करने का कार्यक्रम तय हुआ था. सुबह सभी लोगों को लड़की के छेका के लिए कार्यक्रम में जाना था, इसको लेकर सुबह से ही सभी तैयारी में लगे थे, लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था. लड़की का छेका करने जाने से पहले ही युवक की अर्थी उठ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन