ईद मिलादुन्नबी आज, भभुआ में एकता चौक से निकलेगा मुख्य जुलूस; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भभुआ में आज दोपहर दो बजे से जुलूस निकाला जाएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन

Kaimur News : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला ईद मिलादुन्नबी यानी बारावफात का त्योहार आज जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. त्योहार को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न स्थानों पर मिलाद, धार्मिक कार्यक्रम और जुलूस आयोजित किए जाएंगे. भभुआ शहर में मुख्य जुलूस एकता चौक से दोपहर दो बजे निकलेगा, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

एकता चौक से निकलेगा मुख्य जुलूस

ईद मिलादुन्नबी को लेकर भभुआ शहर में निकलने वाला मुख्य जुलूस एकता चौक से शुरू होगा. जुलूस सब्जी मंडी, नवाबी मुहल्ला, सिवों चौक, पूरब पोखरा, पश्चिम बाजार, कचहरी रोड, जयप्रकाश चौक और छावनी मुहल्ला सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए एकता चौक पर समाप्त होगा.

जुलूस का इंतजाम करने वाली बज्मे मुस्तफा इंतजामिया कमेटी के सदर असलम अंसारी ने बताया कि एकता चौक से दोपहर दो बजे जुलूस निकाला जाएगा. जुलूस के दौरान शामिल लोगों के लिए जगह-जगह जलपान, हलवा, खिचड़ा आदि की व्यवस्था की जाएगी.

चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. जुलूस के दौरान संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है. पुलिस पदाधिकारियों को लगातार गश्त करने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था के तहत संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी. जुलूस के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाएगी. पुलिस-प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की है.

यातायात व्यवस्था को लेकर भी तैयारी

मुख्य जुलूस के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने की तैयारी की गयी है. भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. जुलूस के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी.

शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति

ईद मिलादुन्नबी सहित आगामी त्योहारों को लेकर पूर्व में शांति समिति की बैठक भी आयोजित की गयी थी. बैठक में साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक लोगों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखी थीं. प्रशासन की ओर से त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का भरोसा दिया गया है.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

एसपी शिखर चौधरी ने पुलिस पदाधिकारियों को लगातार गश्त करने और किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शरारत करने, अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस-प्रशासन ने आम लोगों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन