बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 09 Feb 2026 4:14 PM

विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के कौडीराम गांव के समीप सोमवार को बाइक और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के कौडीराम गांव के समीप सोमवार को बाइक और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. घायल साइकिल सवार कौड़ीराम गांव निवासी स्वर्गीय अलियार शर्मा के पुत्र संतोष शर्मा बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार, सोमवार को साइकिल सवार घर से मोहनिया स्थित अपनी दुकान पर काम करने जा रहा थे. इसी दौरान गांव से कुछ दूर आगे बढ़ते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. घायल के पुत्र ने बताया कि हमारे पिता मोहनिया में एक दुकान पर फर्नीचर बनाने का काम करते हैं और रोजाना साइकिल से ही काम पर आते-जाते हैं. घटना के समय भी वह दुकान जा रहे थे, तभी पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे घायल हो गये.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन