प्रतियोगिता छात्राओं में आत्मविश्वास जागने का सशक्त माध्यम : डीएम

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 13 Feb 2026 4:43 PM

विज्ञापन

भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

=भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड स्तर पर बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले छात्राओं को किया गया सम्मानित भभुआ नगर. देश की प्रसिद्ध कवयित्री, स्वतंत्रता सेनानी व ओजस्वी वक्ता सरोजिनी नायडू, जिन्हें भारत कोकिला के नाम से जाना जाता है, की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को लिच्छवी भवन भभुआ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. महिला व बाल विकास निगम तथा शिक्षा विभाग कैमूर के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान प्रदर्शनी व राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त दिव्य शक्ति, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) विकास कुमार डीएन व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आइसीडीएस) रेखा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. इस दौरान राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 20 से 24 जनवरी तक प्रखंड स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद तथा चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को समारोह में प्रशस्ति पत्र व पदक देकर सम्मानित किया गया. छात्राओं को सम्मानित करते हुए जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने व उन्हें समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने का सशक्त माध्यम हैं. विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा की चमक विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल व परियोजनाएं प्रस्तुत कीं. जिला पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने प्रदर्शनी के सभी काउंटरों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया व छात्राओं के प्रयासों की सराहना की. अधिकारियों ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में बालिकाओं की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संकेत है. कस्तूरबा विद्यालयों की बालिकाओं ने मारी बाजी विज्ञान प्रदर्शनी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का प्रदर्शन सराहनीय रहा. प्रथम स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मोहनिया व चांद को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ. द्वितीय स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दुर्गावती ने हासिल किया. वहीं, तृतीय स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुदरा व रामगढ़ को मिला. सभी विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बालिकाओं को निरंतर मेहनत कर शिक्षा के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों को छूने का संदेश दिया. समारोह ने यह साबित किया कि अवसर मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन