चैनपुर में तीसरी बार शराब के साथ पकड़ाया धंधेबाज, आंगन में रखी बोतलें जब्त

Updated:
विज्ञापन

शराब के साथ गिरफ्तार धंधेबाज | Prabhat Khabar Network

बिहार के चैनपुर में पुलिस ने छापेमारी कर 4.7 लीटर शराब के साथ महेंद्र साह को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीसरी बार शराब तस्करी के मामले में पकड़ा गया है।

विज्ञापन

चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा नगर में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर देसी एवं अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति हाटा नगर के वार्ड संख्या छह निवासी स्वर्गीय बसंत साह का पुत्र महेंद्र साह बताया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हाटा नगर में एक व्यक्ति शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस वाहन को देखते ही एक व्यक्ति वहां से भागने लगा, जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से पकड़ लिया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र साह बताया.

इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली. तलाशी के दौरान आंगन में छिपाकर रखी एक पीस ब्लू लाइन देसी शराब एवं 25 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. बरामद शराब की कुल मात्रा 4.7 लीटर बताई गयी है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि महेंद्र साह शराब मामले में पहले भी दो बार गिरफ्तार हो चुका है और तीसरी बार शराब के साथ पकड़ा गया है. उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन