कैमूर: भभुआ में रिटायर्ड मृत दारोगा के घर चोरी, नकदी सहित 10 लाख के आभूषण ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई वारदात

Author Amit Sinha|Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

चोरी की सूचना के बाद जांच करती भभुआ थाने की पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भभुआ शहर के एकता चौक के पास चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया, लाखों की नकदी और करीब 10 लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए. घटना से इलाके में दहशत है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.

विज्ञापन

Kaimur Crime News : भभुआ शहर के एकता चौक के समीप वार्ड संख्या 13 में स्थित एक बंद मकान से चोरों ने लाखों की नकदी और करीब 10 लाख रुपये के आभूषण की चोरी कर ली. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Bhabhua News : बंद मकान को बनाया निशाना

पीड़ित विजय कुमार पांडेय ने बताया कि उनके पिता सूर्यमणि पांडेय (सेवानिवृत्त दारोगा) का 30 जून को निधन हो गया था.

परिवार दाह-संस्कार के लिए गांव चला गया था और घर बंद था. 16 जुलाई को लौटने पर घर के सभी ताले टूटे मिले और अंदर रखे सामान गायब थे.

Kaimur News : नकदी, आभूषण और कागजात चोरी

चोरों ने बक्से में रखे करीब एक लाख रुपये नकद के साथ सोने-चांदी के आभूषण-जैसे सिकड़ी, अंगूठी, झुमका, चूड़ी, नथिया, पायल व पैजनी-चुरा लिए. इसके अलावा ट्रैक्टर और जमीन-जायदाद से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात भी चोरी कर लिए गए.

CCTV में कैद हुई वारदात

पीड़ित के अनुसार, चोरी की पूरी घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

फुटेज में आरोपी घर का ताला तोड़ते और अंदर प्रवेश करते साफ नजर आ रहे हैं. इस आधार पर अमर कुमार सेठ और उनके पिता समेत एक अज्ञात व्यक्ति पर संदेह जताया गया है.

पुलिस जांच में जुटी

इस मामले में मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. जांच की जिम्मेदारी अर्जुन पासवान को सौंपी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही गई है.

बंद घरों को निशाना बनाकर हो रही चोरी की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं. ऐसे में पुलिस गश्त बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन