भभुआ में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बाल गोपाल के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने

Updated:
विज्ञापन

जन्माष्टमी के दौरान हर कीर्तन करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

भभुआ के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बाल गोपाल का रूप धारण कर सबका मन मोह लिया.

विज्ञापन

भभुआ शहर के पूरब पोखर स्थित इस्कॉन मंदिर चौक बाजार एवं श्रीबैजू बाबू ठाकुरबाड़ी समेत नगर के विभिन्न मंदिरों में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार किया गया. दर्शन-पूजन और कथा श्रवण के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही. पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु उत्सव की तैयारियों में जुटे रहे. युवाओं, महिलाओं और माताओं ने पूरे दिन व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की. शाम होते ही मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया.

श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी कथा का श्रवण किया. मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा आरती और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जन्मोत्सव मनाया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर लगाए गए 56 प्रकार के भोग | Prabhat Khabar Network
इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर लगाए गए 56 प्रकार के भोग | Prabhat Khabar Network

नन्हें बालकों ने धरा बाल गोपाल का रूप

जन्माष्टमी के मौके पर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. कई घरों में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की वेशभूषा धारण की. वहीं कई बालक-बालिकाओं ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर लोगों का मन मोह लिया.

शहर के वार्ड संख्या 12 के कुमार आहन, कुमारी सौम्या, आदित्य, अभिषेक सहित कई बच्चों ने बाल गोपाल का मनमोहक रूप धारण किया. बच्चों के आकर्षक परिधान और मनमोहक रूप को देखने के लिए परिजन एवं आसपास के लोग भी उत्साहित रहे.

पूजन कार्यक्रम के दौरान सोहर और भक्ति गीतों का गायन किया गया. भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और वातावरण भक्तिमय हो उठा. आरती के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई.

मंदिरों में हुई आकर्षक सजावट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नगर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. डाकेश्वर महादेव मंदिर, देवी जी मंदिर स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजावट की गई. ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा मनोवांछित फल की कामना की.

जिले के विभिन्न हिस्सों में घरों में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारी की गई. बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण को झुलाने के लिए आकर्षक पालने बनाए. अर्द्ध रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद घरों और मंदिरों में भजन-कीर्तन हुआ. श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. पूरे जिले में देर रात तक कृष्ण भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन