कैमूर में ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
प्रतीकात्मक तस्वीर
Kaimur News : कैमूर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. चैनपुर थाना क्षेत्र में ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं.
Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के बबूरहन गांव के समीप बुधवार की दोपहर ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया.
एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे तीनों
घायलों की पहचान बबूरहन गांव निवासी ब्रह्मा सिंह की 60 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी, शिव प्रकाश सिंह की 25 वर्षीय पत्नी पूनम देवी और ब्रह्मा सिंह के पुत्र गुप्तनाथ सिंह के रूप में हुई है. बताया गया कि तीनों एक ही बाइक से भभुआ से अपने गांव बबूरहन लौट रहे थे.
Also Read : काली मंदिर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, साउंड मशीन समेत अन्य सामान बरामद
रिश्तेदारी में हुई मौत के बाद भभुआ आये थे
बताया गया कि रिश्तेदारी में हुई मौत के बाद तीनों मुकाम देने के लिए भभुआ आये थे. वहां से वापस गांव लौटने के दौरान बबूरहन गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी.

सड़क पर गिरकर घायल हुए तीनों
टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए