कैमूर में अंबेडकर आवासीय विद्यालय में 5 साल के मासूम की डंडे से पिटाई, आठवीं के छात्र पर बड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित छात्र की पिटाई की तस्वीर

Ambedkar Residential School Assault : कैमूर के भगवानपुर स्थित अंबेडकर आवासीय विद्यालय में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. पहली कक्षा के पांच वर्षीय छात्र को रात में बिस्तर पर पेशाब करने पर आठवीं कक्षा के छात्र ने डंडे से पीट दिया. घटना में मासूम की पीठ और जांघ पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं.

विज्ञापन

Ambedkar Residential School Assault : कैमूर के भगवानपुर स्थित अंबेडकर आवासीय विद्यालय में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. पहली कक्षा के पांच वर्षीय छात्र को रात में बिस्तर पर पेशाब करने पर आठवीं कक्षा के छात्र ने डंडे से पीट दिया. घटना में मासूम की पीठ और जांघ पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया. विद्यालय प्रशासन ने आरोपित छात्र को 90 दिनों के लिए निलंबित (रस्टिकेट) कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Kaimur News : बिस्तर गीला होने पर मासूम को डंडे से पीटा

घायल छात्र भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसहीं गांव निवासी उपेंद्र राम का करीब पांच वर्षीय पुत्र है, जो पहली कक्षा में पढ़ता है. बताया गया कि रात में सोते समय बच्चे से बिस्तर पर पेशाब हो गया. आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर आठवीं कक्षा के छात्र गोलू ने उसे डंडे से बेरहमी से पीट दिया.

पीठ और जांघ पर मिले चोट के निशान

घटना के बाद विद्यालय के एक कर्मी ने इसकी सूचना बच्चे के परिजनों को दी. पिता उपेंद्र राम विद्यालय पहुंचे और घायल बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. बच्चे की पीठ और जांघ पर डंडे के कई निशान पाए गए, जिससे परिजनों में नाराजगी बढ़ गई.

परिजनों ने स्कूल पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

सोमवार को बच्चे के बड़े पिता हरेंद्र राम विद्यालय पहुंचे और प्राचार्य रवि कुमार से पूरे मामले की जानकारी लेते हुए आरोपित छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय में कुछ वरिष्ठ छात्र लगातार अनुशासनहीनता करते हैं, जिससे छोटे बच्चों में डर का माहौल बना रहता है.

आरोपित छात्र 90 दिनों के लिए रस्टिकेट

विद्यालय के प्राचार्य रवि कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित छात्र को 90 दिनों के लिए विद्यालय से रस्टिकेट कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी अनुशासनहीनता के मामलों में कई छात्रों पर ऐसी कार्रवाई की जा चुकी है. यदि भविष्य में भी सुधार नहीं हुआ तो संबंधित छात्रों को स्थायी रूप से विद्यालय से निष्कासित किया जा सकता है.

Also read : नवादा में बारिश ने बदली किसानों की तकदीर, तेज हुई धान-मक्का की बुआई, जानें अगले 7 दिनों का हाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन