गंगा नदी में डूबने से किशोरी समेत दो की मौत
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Apr 2020 5:42 AM
शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के बुलगानीन चौक के निकट स्नान के क्रम में गंगा नदी में डूबने से एक किशोरी और एक बालक की मौत हो गई. ग्रामीणों द्वारा घंटों मशक्कत के बाद दोनों शव को गंगा नदी से निकाला गया. पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. […]
शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के बुलगानीन चौक के निकट स्नान के क्रम में गंगा नदी में डूबने से एक किशोरी और एक बालक की मौत हो गई. ग्रामीणों द्वारा घंटों मशक्कत के बाद दोनों शव को गंगा नदी से निकाला गया. पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. जानकारी के अनुसार हेत्तनपुर धमौन पंचायत के चांदपुर धमौन निवासी कारू राय का 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार एवं चांदपुर धमौन निवासी गुड्डू राय का 11 वर्षीय पुत्री प्रमिला उर्फ रिंकी कुमारी अपने पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ बिना घर पर बताये खेलते-खेलते गंगा नदी में स्नान करने चले गयी. स्नान करने के क्रम में दोनों डूबने लगे.
अन्य बच्चों द्वारा शोर मचाये जाने पर लोग एकत्रित हुए लेकिन तब तक दोनों बच्चे डूब चुके थे. सूचना मिलने पर पहुंचे मुखिया पति प्रमोद राय, पूर्व जिला पार्षद अशर्फी राय उर्फ महंत, इंद्रदेव राय, उप मुखिया वीरू राय एवं अन्य ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद दोनों का शव गंगा नदी से निकाला गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










