बाजार में बेची जा रहीं दुर्लभ प्रजाति की पक्षियां

Updated:
विज्ञापन

चिड़िमारों को नहीं है प्रशासन का भय खुलेआम बेच रहे पक्षी भभुआ शहर : शहर की मुख्य सड़कों पर खुलेआम दुर्लभ प्रजातियों की पक्षियां बेची जा रही हैं. विक्रेताओं को न तो न तो प्रशासन का भय है और न ही किसी स्वयंसेवी संगठनों का. पालनेवाले पक्षियों की आड़ में विलुप्त हो रही पक्षियों को […]

विज्ञापन

चिड़िमारों को नहीं है प्रशासन का भय खुलेआम बेच रहे पक्षी

भभुआ शहर : शहर की मुख्य सड़कों पर खुलेआम दुर्लभ प्रजातियों की पक्षियां बेची जा रही हैं. विक्रेताओं को न तो न तो प्रशासन का भय है और न ही किसी स्वयंसेवी संगठनों का. पालनेवाले पक्षियों की आड़ में विलुप्त हो रही पक्षियों को भी पिंजड़े में कैद कर उसे बाजार में बेचा जा रहा है. बावजूद इस पर रोक लगाने की कोई पहल नहीं हो रही है. वन विभाग से लेकर अन्य विभागों द्वारा जीव जंतुओं को बचाने के लिए कई अभियान चलाये जा रहे हैं. दुर्लभ प्रजाति के जानवरों व पक्षियों को संरक्षित करने के लिए अभयारण्य बनाये जा रहे हैं. जलाशय बनाये की भी कवायद सरकार द्वारा की जा रही है. वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाजार में साधारण किस्म के तोते को बेचा जा सकता है. रंग-बिरंगी पक्षियाें को बेचने पर रोक है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन