वोटर लिस्ट में लड़कियों के नाम और फोन नंबर पर मनचलों की नजर

Updated:
विज्ञापन

कैमूर : वोटर लिस्ट से लड़कियों के नाम और मोबाइल नंबर नोट करने वाले मनचलों को जब सरकारी कर्मचारी ने मना किया तो उनलोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी. मामला भभुआ शहर का है जहां मंगलवार को मतदाता सूची में लोगों का नाम जोड़ रहे एक कर्मचारी बीएलओ की कुछ मनचलों ने पिटाई […]

विज्ञापन

कैमूर : वोटर लिस्ट से लड़कियों के नाम और मोबाइल नंबर नोट करने वाले मनचलों को जब सरकारी कर्मचारी ने मना किया तो उनलोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी. मामला भभुआ शहर का है जहां मंगलवार को मतदाता सूची में लोगों का नाम जोड़ रहे एक कर्मचारी बीएलओ की कुछ मनचलों ने पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि कर्मचारी के पास लफंगे पहुंचे और रजिस्टर की मांग करने लगे. नहीं देने पर जबरन रजिस्टर से लड़कियों के नाम और नंबर निकालने लगे. रोकने के बाद उन्होंने उसे पीटकर घायल कर दिया.

बीएलओ ने घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी उसके बाद उसके बयान पर नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बीएलओ चंदन ने इस मामले में एक व्यक्ति को नामजद अभियुक्त भी बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन