रबी महोत्सव में अधिकारियों व किसानों में नोंक-झोक नुआंव. प्रखंड परिसर में कृषि विभाग द्वारा शुक्रवार को रबी महोत्सव सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के काफी किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम आरंभ के कुछ ही देर बाद किसान मंच के सामने आ गये और वहां उपस्थित पदाधिकारियों से नोकझोंक करने लगे. इसके चलते कार्यक्रम एक घंटे तक बाधित रहा. किसानों ने कहा कि कार्यक्रम की जानकारी सारे किसानों व जनप्रतिनिधियों को नहीं दी गयी थी. इसके अलावा किसानों ने कहा कि फसल क्षतिपूर्ति की राशि किसानों के खाते में क्यों नहीं आयी? डीजल अनुदान से मिलने वाले रुपये कुछ ही लोगों को प्राप्त हुआ है. किसानों के रोषपूर्ण रवैये को भांपते हुए उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार प्रसाद सहित कई पदाधिकारी अपने कार्यालय चले गये. किसानों को काफी समझाने के बाद कार्यक्रम फिर से शुरू हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अभय कुमार सिंह व संचालन विनोद पांडेय ने किया. ……………….फोटो…………….12. अधिकारियों से नोंकझोक करतेकिसान
BREAKING NEWS
रबी महोत्सव में अधिकारियों व किसानों में नोंक-झोक
रबी महोत्सव में अधिकारियों व किसानों में नोंक-झोक नुआंव. प्रखंड परिसर में कृषि विभाग द्वारा शुक्रवार को रबी महोत्सव सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के काफी किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम आरंभ के कुछ ही देर बाद किसान मंच के सामने आ गये और वहां उपस्थित पदाधिकारियों से नोकझोंक […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement