बाल दिवस पर याद किये गये चाचा नेहरू फोटो – 1. संस्कारम् विद्यालय में रंगोली बनाते बच्चे.चैनपुर (कैमूर). प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया. बच्चों के चहेते चाचा नेहरू की जयंती पर विद्यालयों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. बच्चों में सुबह से ही काफी उत्साह देखा गया. संस्कारम् विद्यालय में रंगोली, पेंटिंग, वाद-विवाद व क्विज आदि प्रतियोगिताओं की शुरुआत चाचा नेहरू के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया. वहीं, गुरुकुल संस्कृत मध्य विद्यालय चैनपुर व उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुलहरा आदि में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस मौके पर प्रशांत सिंह, दीपक सेन गुप्ता, प्रताप सेन, चंदन कुमार व राजू कुमार आदि शिक्षक मौजूद थे. बाल दिवस पर नृत्य व भाषण का कार्यक्रम रामपुर (कैमूर). रामपुर प्रखंड क्षेत्र के बेलांव स्थित शिवपूजन तिवारी इंटर कॉलेज सह इंडियन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन शशिकांत तिवारी द्वारा दीप जला कर किया. कार्यक्रम में बच्चों की तरफ से नृत्य, भाषण व गीत-संगीत प्रस्तुत किया गया. छात्रा क्षमा कुमारी, वीणा कुमारी, माया कुमारी व सुहाना कुमारी द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया. वहीं, छात्र अंकित तिवारी व अमन ने जवाहर लाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी बच्चे देश के भविष्य हैं और हम अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं. इस मौके पर कॉलेज के व्यवस्थापक दुर्गेश तिवारी ने उपस्थित अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों का भविष्य संवारने की अपील की. इस मौके पर नारदमुनी पाठक सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
बाल दिवस पर याद किये गये चाचा नेहरू
बाल दिवस पर याद किये गये चाचा नेहरू फोटो – 1. संस्कारम् विद्यालय में रंगोली बनाते बच्चे.चैनपुर (कैमूर). प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया. बच्चों के चहेते चाचा नेहरू की जयंती पर विद्यालयों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement