चित्रगुप्त मंदिर में जुटे श्रद्धालु, कलम-दवात कह हुई पूजा प्रतिनिधि, भभुआ (नगर)”लेखनी कटनी हस्ते चित्रगुप्त नमस्तुते”. इस पारंपरिक श्लोक के साथ क्षेत्र के खोरहरा चित्र गुप्त मंदिर पर कायस्थ समाज के लोगों ने एकजुट होकर श्रद्धा भाव से शुक्रवार को चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना की. चित्रगुप्त मंदिर पर क्षेत्र के विभिन्न जगहों के साथ ही दूसरे जिलों के कई कायस्थ समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना की. वहीं मंदिर पर लगाये गये लाउडस्पीकर को बंद कर लोगों ने औपचारिकता रूप में कलम दवात की पूजा की. शहर के चित्रगुप्त महापरिवार के सौजन्य से सामूहिक चित्रगुप्त पूजा वार्ड नंबर 23 में चित्रगुप्त मंदिर में की गयी. मान्यता है कि कायस्थ वंश की उत्पत्ति ब्रह्मा के हजारों सालों समाधि के बाद उनकी काया से हुई है. ब्रह्मा ने इनका नाम चित्रगुप्त रखा जो भी व्यक्ति इनकी श्रद्धाभाव से पूजा करता है, वह सभी पाप से मुक्त होकर स्वर्ग लोक को प्राप्त करता है. शहर के लोगों ने अपने-अपने घरों में भी विधि विधान व श्रद्धापूर्वक भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की. पूजा आरती के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया. चित्रगुप्त मंदिर परिसर में पूजा के दौरान रवि कुमार सिन्हा, अभय कुमार वर्मा, अरविंद कुमार व तारकेश्वर प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे. ..फोटो… 2. चित्रगुप्त मंदिर जुटे श्रद्धालु
BREAKING NEWS
चत्रिगुप्त मंदिर में जुटे श्रद्धालु, कलम-दवात कह हुई पूजा
चित्रगुप्त मंदिर में जुटे श्रद्धालु, कलम-दवात कह हुई पूजा प्रतिनिधि, भभुआ (नगर)”लेखनी कटनी हस्ते चित्रगुप्त नमस्तुते”. इस पारंपरिक श्लोक के साथ क्षेत्र के खोरहरा चित्र गुप्त मंदिर पर कायस्थ समाज के लोगों ने एकजुट होकर श्रद्धा भाव से शुक्रवार को चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना की. चित्रगुप्त मंदिर पर क्षेत्र के विभिन्न जगहों के साथ ही […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement