नगर पर्षद की बैठक में जलजमाव को लेकर हुई चर्चा भभुआ (सदर). शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों को जल्द ही जलजमाव से छुटकारा मिलने की आस है. शुक्रवार को नगर पर्षद में आयोजित बैठक में विभिन्न वार्डों में जलजमाव की समस्या को देखते हुए एक मास्टर प्लान बनाने पर विचार किया गया. वहीं, जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कर इसे नदी व नहर में मिलाने पर भी मंत्रणा हुई . इसके अलावा नगर में हुई जनसंख्या वृद्धि व बड़े वाहनों को शहर से दूर करने के लिए बाइपास रोड बनाने पर भी विचार किया गया. इसमें एक बाइपास बबुरा पेट्रोल पंप स्थित रणविजय द्वार से होते हुए पूरब पोखरा, ददरा होते हुए भगवानपुर तक, तो दूसरा बबुरा-अखलासपुर के मध्य अखलासपुर गांव होते हुए सुवरन नदी पुल तक बनायी जायेगी. इससे शहर में वाहनों से लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा मिल सकेगा. इसके साथ-साथ नगर के मुख्य स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले बोर्ड भी लगाये जायेंगे. बैठक की अध्यक्षता नप के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश्वर झा ने की. मौके पर नगर पर्षद अध्यक्ष अमरदेव सिंह, सिटी मैनेजर इसराफिल अंसारी आदि थे. …………….फोटो……….3.नगर परिषद में हुई सामान्य बैठक …………………………….
BREAKING NEWS
शहर को जलजमाव से छुटकारे की उम्मीद
नगर पर्षद की बैठक में जलजमाव को लेकर हुई चर्चा भभुआ (सदर). शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों को जल्द ही जलजमाव से छुटकारा मिलने की आस है. शुक्रवार को नगर पर्षद में आयोजित बैठक में विभिन्न वार्डों में जलजमाव की समस्या को देखते हुए एक मास्टर प्लान बनाने पर विचार किया गया. वहीं, जल […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement