चांद पंचायत में 16 घोड़परास किये गये शूट

Updated:
विज्ञापन

बिहार सरकार के अधिकृत शूटर नवाज शपथ अली खान, टीम के आकाश और कुमुद द्वारा चांद पंचायत में 16 घोड़परास को शूट किया गया

विज्ञापन

सरकारी आदेश पर अधिकृत शूटरों की टीम ने की कार्रवाई चांद. जंगली जानवरों से किसानों की फसल को काफी नुकसान होता था. इसके लिए किसानों द्वारा विगत दिनों काफी धरना-प्रदर्शन किया गया था और जंगली जानवरों को हटाने की मांग की गयी थी. इस पर कार्यवाही करते हुए बिहार सरकार द्वारा शूटर बुलाकर जंगली जानवरों घोड़परास आदि को मरवाने का आदेश दिया गया. शुक्रवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार पवन, वन विभाग के फॉरेस्टर जीवछ बैठा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मोहन दास के नेतृत्व में जंगली जानवरों को शूटर बुलाकर मरवाया गया. इस अवसर पर बिहार सरकार के अधिकृत शूटर नवाज शपथ अली खान, टीम के आकाश और कुमुद द्वारा चांद पंचायत में 16 घोड़परास को शूट किया गया. इसमें नौ नर और सात मादा थे. वहीं, चौरी और दुलही पंचायत में भी टीम रवाना हुई. घोड़परास का दफन चांद पंचायत के मुखिया चंद्रभूषण राम और ग्राम सचिव लव कुमार द्वारा कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन