मुर्गे की हत्या के सभी आरोपितों ने किया सरेंडर, जानें मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2019 8:23 AM
कर्मनाशा (कैमूर) : दुर्गावती थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव में मुर्गे की हत्या के मामले में आरोपित बनाये गये सभी आठ लोगों ने शुक्रवार को भभुआ व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. मुख्य दंडाधिकारी भभुआ के न्यायालय में संजय राम, सर्वजीत, राकेश, परोखा, मनोज राम, राम आश्रय […]
कर्मनाशा (कैमूर) : दुर्गावती थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव में मुर्गे की हत्या के मामले में आरोपित बनाये गये सभी आठ लोगों ने शुक्रवार को भभुआ व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. मुख्य दंडाधिकारी भभुआ के न्यायालय में संजय राम, सर्वजीत, राकेश, परोखा, मनोज राम, राम आश्रय राम, विजय राम व सुनील राम ने आत्मसमर्पण कर जमानत ली. कमला देवी ने दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. वहीं, पुलिस ने मुर्गे के शव का पोस्टमार्टम प्रखंड पशु अस्पताल, दुर्गावती में कराया था.
कैमूर में मुर्गे का कत्ल सात लोगों पर केस
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुर्गे की हत्या करने की बात सामने आयी थी. इस मामले में पीड़िता ने आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इधर, दुर्गावती पुलिस मामले को दर्ज करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 17 नवंबर से ही जुट गयी थी. इसी बीच नामजद बनाये गये सभी आठ लोगों ने व्यवहार न्यायालय भभुआ में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां कोर्ट में सभी आरोपितों के समर्पण के बाद उन्हें जमानत दे दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










