बिहार में शराब तस्करी में हवाला के जरिये पैसे का किया जा रहा लेन-देन, इंदौर का तस्कर धराया
Updated at : 04 Nov 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

भभुआ सदर (कैमूर) : बिहार में चोरी-छिपे हो रहे बड़े पैमाने पर शराब के कारोबार में हवाला के पैसे का लेन-देन किया जा रहा है.इसका खुलासा तब हुआ, जब शिवपुर में स्थित राइस मिल से बीते छह जुलाई को बरामद की गयी 2016 लीटर शराब के मामले में गिरफ्तार कैमूर जिले में सप्लायर अजय की […]
विज्ञापन
भभुआ सदर (कैमूर) : बिहार में चोरी-छिपे हो रहे बड़े पैमाने पर शराब के कारोबार में हवाला के पैसे का लेन-देन किया जा रहा है.इसका खुलासा तब हुआ, जब शिवपुर में स्थित राइस मिल से बीते छह जुलाई को बरामद की गयी 2016 लीटर शराब के मामले में गिरफ्तार कैमूर जिले में सप्लायर अजय की निशानदेही पर मध्य प्रदेश के इंदौर के सुकल्या निवासी अरुण सिंह को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक लाख 39 हजार रुपये जब्त किये गये हैं.
एसपी ने भभुआ थाने में प्रेसवार्ता में बताया कि 30 अक्तूबर को भभुआ शहर के वन विभाग के समीप कुख्यात अपराधी व शराब तस्कर बडूरी दुर्गावती निवासी अजय सिंह को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने बताया कि इंदौर के अरुण सिंह से वह ट्रक से शराब मंगवाता था. अरुण सिंह अरुणाचल प्रदेश के नाम पर बिहार में ट्रक से शराब भेजता था. उसने कई बार शराब के पैसे का भुगतान हवाला के जरिये किया है.
पुलिस ने इंदौर निवासी अरुण सिंह को गिरफ्तार किया, तो उसने बताया है कि बैंकों से लेनदेन के बजाय शराब के धंधे में वे हवाला के माध्यम से पैसे का लेनदेन करता था. बिहार के तस्कर स्थानीय हवाला कारोबारी को पैसे सौंप निश्चित नंबरवाला एक-दो नोट दे देते थे और उसी नंबर का नोट इंदौर में हवाला कारोबारियों को देने पर वे वहां पर अपना कमीशन काट रुपये दे देते थे.
अरुणाचल प्रदेश भेजे जाने के नाम पर शराब की खेप को यूपी और बिहार सीमा पर उतारा जाता था और फिर उन शराब को मैजिक या पिकअप से बिहार के क्षेत्रों में चोरी छिपे भेज दिया जाता था.
एसपी ने बताया कि पकड़े जाने से पूर्व अजय सिंह ने हवाला के जरिये चार लाख रुपये अरुण सिंह को भेजा था. लेकिन, प्रशासन की कड़ाई की वजह से अरुण सिंह शराब की सप्लाइ नहीं कर सका. इधर, शराब की खेप नहीं भेजने और ना ही चार लाख दिये गये रुपये वापस करने से खफा अजय सिंह ने कोतवाली थाना दीनदयाल नगर में अरुण सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस कर दिया. जिससे घबरा कर अरुण ने चार लाख में से दो लाख 57 हजार रुपये अजय सिंह के खाते में भेज दिया गया. अजय के बयान पर प्रदीप सिंह को पुलिस ने पकड़ा.
तो उसके निशानदेही पर अरुण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़ाये अरुण सिंह ने पुलिस के समक्ष दिये अपने बयान में यह स्वीकार किया कि वह दो प्रकार के शराब पंजाब में बननेवाला क्रेजी रोमियो और खीरी डिस्टीलरी इंदौर मध्य प्रदेश में निर्मित होनेवाले बांबे मार्क शराब को अरुणाचल प्रदेश भेजे जाने के नाम पर शराब की खेप को यूपी सीमा और भभुआ में उतार दिया जाता था. इसके बाद यहां से शराब की सप्लाइ बिहार के कैमूर व अन्यत्र कर दिया जाता था.इस संबंध में एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि धराये अरुण सिंह के पास से रुपये जब्त किये गये हैं, जो अजय सिंह ने शराब की खेप भेजने के लिये अरुण सिंह को दिये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




