भड़की आग के चलते जलने से बची प्रोफेसर कॉलोनी और विद्युत विभाग परिसर

Updated at : 29 Oct 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
भड़की आग के चलते जलने से बची प्रोफेसर कॉलोनी और विद्युत विभाग परिसर

भभुआ सदर : दीपावली की रात छोड़े जा रहे पटाखे से निकली एक चिनगारी से विद्युत विभाग परिसर के पिछले कोने में स्थित ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग सेंटर के बाहर फैले तेल से भड़की आग से अफरातफरी मच गयी. हालांकि, समय रहते मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाल लिया और ट्रांसफॉर्मर के फेंके गये […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : दीपावली की रात छोड़े जा रहे पटाखे से निकली एक चिनगारी से विद्युत विभाग परिसर के पिछले कोने में स्थित ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग सेंटर के बाहर फैले तेल से भड़की आग से अफरातफरी मच गयी. हालांकि, समय रहते मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाल लिया और ट्रांसफॉर्मर के फेंके गये तेल से लगी प्रचंड आग पर काबू पा लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग विद्युत विभाग के पूर्वी छोर पर बसे प्रोफेसर कॉलोनी के रिहायशी इलाकों तक पहुंच सकता था. इस आग से जानमाल का कोई नुकसान नहीं होना बताया गया है.
दरअसल, भभुआ स्थित बिजली कॉलोनी के परिसर के अंतिम पूर्वी छोर पर ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग सेंटर खोला गया है. आग के भड़कने के बाद समय रहते प्रोफेसर कॉलोनी में रहनेवाले और बगल के लोगों के द्वारा पानी डाला गया. तबतक मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि इस आग के कारण कुछ पेड़ों को नुकसान हुआ है. अगर यह आग फैलती तो संभव था ट्रांसफॉर्मरों में डालने के लिए रखें तेल वाले ड्रम में भी आग लग सकती थी और आग तबाही मचा सकती थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन