ePaper

शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाएं रोक

Updated at : 19 Sep 2019 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाएं रोक

भभुआ सदर : भभुआ शहर में अब भारी वाहनों के प्रवेश, अतिक्रमण सहित बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन सख्त होनेवाली है. शहरी व्यवस्था की जीर्ण शीर्ण हालत पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने समाहरणालय सभाकक्ष में नगर पर्षद और अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की. बैठक […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : भभुआ शहर में अब भारी वाहनों के प्रवेश, अतिक्रमण सहित बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन सख्त होनेवाली है. शहरी व्यवस्था की जीर्ण शीर्ण हालत पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने समाहरणालय सभाकक्ष में नगर पर्षद और अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की.

बैठक में शहर के सभी ठेला व सब्जी दुकानदार, ऑटो व वाहन संघ के प्रतिनिधि, वार्ड पार्षद और आमलोग भी शामिल हुए. बैठक के दौरान डीएम काफी सख्त दिखे. खासकर सब्जी और ठेले वाले दुकानदारों के द्वारा शहर को अतिक्रमित करने और सवारी वाहन सहित भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर डीएम सख्त रहे.
बैठक के दौरान डीएम ने नगर पर्षद और बैठक में शामिल एडीएम जनमेजय शुक्ला को शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती बरतने का आदेश दिया. डीएम ने आदेश दिया कि ग्रामीण इलाकों से आनेवाले सवारी वाहनों सहित भारी वाहनों को शहर के चौहद्दी पर ही रोक दिये जाये. शहर में केवल ई रिक्शा चलेंगी.
उन्होंने चैनपुर चांद की ओर से आनेवाले सवारी व भारी वाहनों को सुवरन नदी के समीप, मोहनिया के ओर से आनेवाले वाहनों को अखलासपुर बस स्टैंड, सोनहन व रामपुर, कुदरा के ओर से आनेवाले वाहनों को सोनहन बस पड़ाव के समीप रोकने का आदेश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया. इसके अलावे बैठक में शहर के जेपी और पटेल चौक सहित अन्य स्थानों पर रोक के बावजूद जबरन खड़े किये जा रहे यात्री बसों को इन स्थानों पर अब से खड़े किये जाने पर कड़ी कार्रवाई के साथ जुर्माना वसूल करने का आदेश डीएम ने दिया.
सब्जी मंडी स्थित दुकानों को खाली करा कर फिर से किया जायेगा अलॉट
बैठक के दौरान शहर के अतिक्रमण की समस्या पर भी चर्चा की गयी. जिसमें डीएम ने शहर के सब्जी मंडी, एकता चौक आदि जगहों पर ठेला व सब्जी दुकानदारों द्वारा सड़क तक अतिक्रमण कर लिये जाने को लेकर विशेष निर्देश दिये.
उन्होंने बैठक में शामिल ठेला व सब्जी दुकानदारों को सड़क से हटकर अपनी दुकान लगाने का निर्देश दिया. निर्देश नहीं मानने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना वसूलने को भी अधीनस्थ अधिकारियों को आदेश दिया. बैठक के दौरान सब्जी दुकानदारों ने सभी को एक ही स्थान चिह्नित कर दुकान देने की गुहार डीएम से लगायी.
इसपर डीएम भड़क उठे और कहा कि चंद दुकानदारों के चलते 70 हजार की आबादी को परेशान नहीं किया जा सकता है. दुकानदारों को शहर में अलग अलग जगहों पर दुकान के लिये जगह दिये जायेंगे. ताकि, शहर के लोग अपने अपने क्षेत्र से सब्जी या फल खरीद सके और उन्हें भाड़ा खर्च कर सब्जी या फल खरीदने एकता चौक या सब्जी मंडी नहीं आना पड़े.
उन्होंने सब्जी मंडी में बने दुकानों के पुराने करारों को रद्द कर सभी दुकानों को खाली कराने का निर्देश देते हुए सभी दुकानों को फिर से अलॉट करने का आदेश दिया. बैठक में अधिकारियों के साथ शहर के सभी दुकानदार,वाहन संघ के प्रतिनिधि सहित नगर पर्षद के सिटी मिशन मैनेजर इसराफिल अंसारी व वार्ड पार्षद उपस्थित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन