यूपी से तस्करी करके लाया जा रहा डीजल

भभुआ : कैमूर जिला पेट्रोल डीजल एसोसिएशन की बैठक जिला मुख्यालय के कोहिनूर होटल में बुधवार को किया गया. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पंप के संचालकों ने भाग लिया. बैठक में उत्तरप्रदेश से बिहार में लाकर डीजल बेचे जाने के मामले को लेकर जिला एसोसिएशन द्वारा नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से […]
भभुआ : कैमूर जिला पेट्रोल डीजल एसोसिएशन की बैठक जिला मुख्यालय के कोहिनूर होटल में बुधवार को किया गया. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पंप के संचालकों ने भाग लिया. बैठक में उत्तरप्रदेश से बिहार में लाकर डीजल बेचे जाने के मामले को लेकर जिला एसोसिएशन द्वारा नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से अवैध डीजल व्यापार पर रोक लगाने की मांग की. इधर बैठक के बारे में जानकारी देते हुए पंप संचालक हरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि यूपी से डीजल लाकर कैमूर में बेचे जाने के कारण कैमूर के पेट्रोल पंप संचालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










