20 सितंबर को मोहनिया अनुमंडल में होगी वोटिंग
Updated at : 31 Jul 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

भभुआ : जिले में 125 पैक्स अध्यक्ष सहित डेढ़ हजार पैक्स समिति चुनाव के लिए विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है. इसमें पूरे बिहार में छह चरणों में मतदान होगा. इसमें भभुआ अनुमंडल में प्रथम चरण यानी 14 सितंबर व मोहनिया अनुमंडल तीसरे चरण में यानी 20 सितंबर को मतदान होगा. पहले चरण […]
विज्ञापन
भभुआ : जिले में 125 पैक्स अध्यक्ष सहित डेढ़ हजार पैक्स समिति चुनाव के लिए विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है. इसमें पूरे बिहार में छह चरणों में मतदान होगा. इसमें भभुआ अनुमंडल में प्रथम चरण यानी 14 सितंबर व मोहनिया अनुमंडल तीसरे चरण में यानी 20 सितंबर को मतदान होगा. पहले चरण के लिए यानी भभुआ अनुमंडल के अभ्यर्थी 22 अगस्त से 25 अगस्त तक अपना नामांकन करेंगे. वही मोहनिया अनुमंडल के अभ्यर्थी 29 अगस्त से 31 अगस्त तक अपना नामांकन करेंगे.
साथ ही अभ्यर्थियों के नामांकन के कागजातों की जांच भभुआ अनुमंडल का 26 अगस्त 28 अगस्त को एवं मोहनिया अनुमंडल का एक सितंबर से तीन सितंबर तक किया जायेगा एवं अभ्यर्थी अपना नाम वापसी भभुआ अनुमंडल का तीन सितंबर था एवं मोहनिया अनुमंडल का नौ सितंबर तक ले सकते हैं. वहीं पैक्स अध्यक्ष पद छोड़कर सभी समिति के 50 प्रतिशत आरक्षित किया गया है. अगर, आरक्षित कोटि के वर्ग के सदस्य नहीं होंगे तो आरक्षित वाले पद रिक्त रह जायेंगे.
नक्सल प्रभावित जगह में सात से दो बजे तक होगा मतदान
जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में पैक्स चुनाव सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक कराया जायेगा. उसी दिन के शाम को मतगणना का कार्य भी किया जायेगा. वहीं विशेष परिस्थिति में मतगणना का कार्य अगले दिन किया जायेगा.
14 सितंबर को भभुआ में होगा मतदान
भभुआ अनुमंडल में 22 से 25 अगस्त व मोहनिया अनुमंडल में 29 से 31 अगस्त तक होगा नामांकन
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सात से दो बजे तक होगा मतदान
पैक्स चुनाव के लिए विभाग ने जारी की अधिसूचना
बोले अधिकारी
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी रामाश्रय राम ने कहा कि विभाग द्वारा सूचना जारी कर दिया गया है. भभुआ अनुमंडल में 14 सितंबर व मोहनिया अनुमंडल में 20 सितंबर को मतदान कराया जायेगा. विभाग द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




