ePaper

कैमूर : विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, ससुर गिरफ्तार

Updated at : 30 Jul 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
कैमूर : विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, ससुर गिरफ्तार

रामपुर (कैमूर) : बेलांव थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव में सोमवार को एक विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने व साक्ष्य छिपने के लिए उसके अवशेष को गायब कर देने का मामला सामने आया है. मृतका के पिता ने बेलांव थाना में पति सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले […]

विज्ञापन

रामपुर (कैमूर) : बेलांव थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव में सोमवार को एक विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने व साक्ष्य छिपने के लिए उसके अवशेष को गायब कर देने का मामला सामने आया है. मृतका के पिता ने बेलांव थाना में पति सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले में मृतका के ससुर को गिरफ्तार किया है. रोहतास जिले के समुहुती गांव के रहने वाले नंद किशोर पांडेय ने पांच वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रोशनी की शादी अकोढ़ी गांव के सुरेश दीक्षित के पुत्र धर्मेंद्र दीक्षित से की थी.

इधर, इस संबंध में थाने में आवेदन देने पहुंचे मृतका के पिता ने बताया कि उन्हें लगभग आठ बजे सुबह रिश्तेदार द्वारा बताया गया कि उनकी लड़की को मार कर शव को लोग जला रहे हैं. इसके बाद लगभग दस बजे वह अपने पुत्र अजीत कुमार पांडेय, भाई कामेश्वर पांडेय व गांव के दर्जनों लोगों के साथ अपनी लड़की की ससुराल अकोढ़ी पहुंचे, जहां किसी ग्रामीण ने कुछ नहीं बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन