नहर खुदाई में अनियमितता को लेकर ग्रामीण करेंगे धरना-प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ नगर : सरकार की योजना में मानक के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है. इसको लेकर कई बार प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर जिला पदाधिकारी तक गुहार ग्रामीण लगाते हैं. इस तरह का ताजा मामला भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र का है. यहां सावजकुंडी कुकुरनहिया नदी से कटकरा, टेकरा, कोसडीहरा तक नहर निर्माण का कार्य […]
विज्ञापन
भभुआ नगर : सरकार की योजना में मानक के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है. इसको लेकर कई बार प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर जिला पदाधिकारी तक गुहार ग्रामीण लगाते हैं. इस तरह का ताजा मामला भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र का है.
आपके शहर में
विज्ञापन
यहां सावजकुंडी कुकुरनहिया नदी से कटकरा, टेकरा, कोसडीहरा तक नहर निर्माण का कार्य किया जा रहा है. इसमें मानक के अनुसार कार्य नहीं कराने व अनियमितता बरतने इसको लेकर गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण समाहरणालय पहुंचे और जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर गुहार लगायी है. इसमें बताया है कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं होती है, तो धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.
ग्रामीणों द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया है कि सरकार द्वारा पांच गांव की सिंचाई के लिए नहर का निर्माण कराया जा रहा है, जो मानक के अनुसार नहीं हो रहा है. इस खुदाई के चलते पानी भी सिंचाई के लिए नहीं पहुंच पायेगा. इस योजना को बंदरबांट कर पैसे की लूट की जा रही है.
अगर जिला प्रशासन समय से इसका निष्पादन नहीं करता है, तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे. ग्रामीणों ने लिखा है कि पूर्व में भी कनीय अभियंता अजय द्वारा कार्य कराया गया था. वहीं, एक ही योजना पर बार-बार कार्य करा कर कनीय अभियंता द्वारा पैसे की लूट की जा रही है व कार्य अधूरा छोड़ दिया जा रहा है.
इस संबंध में ग्रामीण रामाशंकर चौबे, हीरा चौबे सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि अगर इस नहर की खुदाई मानक के अनुसार हो नहीं करने के कारण योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन