डॉक्टर की पिटाई की आईएमए ने की निंदा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ सदर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई ने शनिवार को सीवान सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर डॉ आलोक कुमार सिन्हा की पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी से पिटाई और गाली-गलौज करने की कड़ी शब्दों में भर्त्सना की है. आईएमए कैमूर के अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार ने डॉक्टर से मारपीट की निंदा करते हुए […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई ने शनिवार को सीवान सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर डॉ आलोक कुमार सिन्हा की पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी से पिटाई और गाली-गलौज करने की कड़ी शब्दों में भर्त्सना की है.
आपके शहर में
विज्ञापन
आईएमए कैमूर के अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार ने डॉक्टर से मारपीट की निंदा करते हुए कहा है कि शनिवार को सीवान सदर अस्पताल के इमरजेंसी में डॉ आलोक की ड्यूटी थी. यहां एक महिला पुलिसकर्मी की मौत के पोस्टमार्टम को लेकर कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी पर रहे डॉ आलोक की लात जूते और बंदूक के कुंदे से मारा पीटा गया.
डॉक्टर की गलती भर इतनी थी कि उसने शव के सड़ जाने से पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड बैठाने की बात कही थी. इसी बात को लेकर पुलिसकर्मी आग बबूला हो गये और डॉक्टर की पिटाई कर दी. आइएमए अध्यक्ष डॉ संतोष ने डॉक्टर के साथ मारपीट करनेवाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन