ePaper

घर के बाहर पानी भरे गड्ढे में गिरने से बच्चे की गयी जान

Updated at : 08 Mar 2019 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
घर के बाहर पानी भरे गड्ढे में गिरने से बच्चे की गयी जान

भभुआ सदर: गुरुवार की सुबह थानाक्षेत्र के कुडासन गांव में खेल-खेल में एक छह वर्षीय बच्चा घर के समीप पानी भरे एक गहरे गड्ढे में जा गिरा और उसकी पानी में डूबने से मौत हो गयी. मृत बच्चा कुडासन गांव निवासी मनोज तिवारी का बेटा विष्णु कुमार बताया जाता है. हादसे के संबंध में पता […]

विज्ञापन
भभुआ सदर: गुरुवार की सुबह थानाक्षेत्र के कुडासन गांव में खेल-खेल में एक छह वर्षीय बच्चा घर के समीप पानी भरे एक गहरे गड्ढे में जा गिरा और उसकी पानी में डूबने से मौत हो गयी. मृत बच्चा कुडासन गांव निवासी मनोज तिवारी का बेटा विष्णु कुमार बताया जाता है. हादसे के संबंध में पता चला है कि गुरुवार की सुबह विष्णु अपने घर के ही समीप खेल रहा था.
इसी दौरान वह खेलते-खेलते समीप बने एक गहरे गड्ढे में जा गिरा और उसमें पानी की गहराई अधिक होने और आसपास किसी के मौजूद नहीं होने के चलते बच्चा उसी में डूब गया. इधर, जब घर के लोग उसे ढूंढ़ने निकले, तो उन्हें उसके गड्ढे में गिरे होने का पता चला. पता चलने के बाद बच्चे को गढ्ढे से निकाल कर परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर आये, जहां इमरजेंसी में रहे डॉ सिद्धार्थ राज सिंह ने बच्चे की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन