कैमूर : मछली नहीं देने पर मारी गोली, हालत गंभीर
Updated at : 04 Dec 2018 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

भभुआ (कैमूर) : शहर के चमनलाल पोखर पर सोमवार को मछली देने से मना करने पर कुख्यात बदमाश राकेश सेठ ने वार्ड नंबर 17 के पूर्व पार्षद राजेश गोंड के भाई रवि गोंड को गोली मार कर घायल कर दिया. गोली युवक की बाजू को आर-पार कर गयी. वारदात के बाद भाग रहे बदमाश के […]
विज्ञापन
भभुआ (कैमूर) : शहर के चमनलाल पोखर पर सोमवार को मछली देने से मना करने पर कुख्यात बदमाश राकेश सेठ ने वार्ड नंबर 17 के पूर्व पार्षद राजेश गोंड के भाई रवि गोंड को गोली मार कर घायल कर दिया. गोली युवक की बाजू को आर-पार कर गयी.
वारदात के बाद भाग रहे बदमाश के हाथों से उसकी पिस्टल घटनास्थल पर ही गिर गयी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है. गोली लगने से घायल युवक को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.
घटना के संबंध में घायल हुए युवक ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि सोमवार को वह नगर पर्षद से लिये गये चमनलाल पोखरे में मछली मरवा रहा था. इसी दौरान वार्ड नंबर 17 के ही मोती सेठ का बेटा व कुख्यात बदमाश राकेश सेठ वहां आया और मछली देने को कहने लगा. मछली देने से इन्कार किया, तो वह उससे उलझ गया और पिस्टल निकाल उस पर गोली चला दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




