भभुआ से नौ लोग पिकनिक मनाने के लिए गये थे करमचट डैम

भभुआ कार्यालय : पिछले 20 जुलाई को करमचट थाना क्षेत्र में मड़ईचा के पास अमाव के दो लोगों को गोली मारे जाने के मामले का पुलिस ने 17वें दिन खुलासा कर दिया. अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुए मामले में गोली मारनेवाले मुख्य आरोपित सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना […]
भभुआ कार्यालय : पिछले 20 जुलाई को करमचट थाना क्षेत्र में मड़ईचा के पास अमाव के दो लोगों को गोली मारे जाने के मामले का पुलिस ने 17वें दिन खुलासा कर दिया. अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुए मामले में गोली मारनेवाले मुख्य आरोपित सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना में शामिल सात लोगों में से शेष तीन की भी पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर एसपी मोहम्मद फरोगुद्दीन ने बताया कि पुलिस ने गोली मारनेवाले मुख्य आरोपित अधौरा थाना क्षेत्र के डुमरावा के रहनेवाले व भभुआ के वार्ड नंबर छह में रह रहे अनिल कुमार जायसवाल,
पोस्टऑफिस गली भभुआ के ऋषभ पांडेय, भभुआ वार्ड नंबर 16 के रहनेवाले सरोज कुमार, वार्ड नंबर 11 के रहनेवाले प्रभु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में शामिल तिवारी टोला के बिट्टु पांडेय, दुबौली गांव निवासी पोस्टऑफिस गली में रह रहा बनारसी दूबे व वार्ड नंबर दो के रहनेवाले गोपाल पांडेय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










