मोबाइल पर परेशान करनेवाले मनचले को महिला ने सरेराह दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
भभुआ सदर : मनचले द्वारा एक महिला को कई दिनों से लगातार मोबाइल पर फोन कर परेशान किया जा रहा था. महिला ने सोमवार को उस मनचले को नगरपालिका मैदान में दोस्ती का हवाला देकर बुलाया और आते ही दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की. मनचले के फोन से परेशान महिला ने उक्त मामले की शिकायत थाने […]
भभुआ सदर : मनचले द्वारा एक महिला को कई दिनों से लगातार मोबाइल पर फोन कर परेशान किया जा रहा था. महिला ने सोमवार को उस मनचले को नगरपालिका मैदान में दोस्ती का हवाला देकर बुलाया और आते ही दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की. मनचले के फोन से परेशान महिला ने उक्त मामले की शिकायत थाने या पुलिस में करने के बजाये स्वयं फैसला लेते हुए उक्त लड़के को उसके करतूत की सजा लोगों के बीच देने का निर्णय लिया. सरेराह दर्जनों लोगों की मौजूदगी में मनचले लड़के को कभी डंडे से पीटती,
आपके शहर में
तो कभी हाथ से, तो कभी लात से पीटती रही और वहां मौजूद लोग महिला के साहस की दाद देते हुए लड़के को पीटे जाने की बात को जायज ठहराते हुए कोई उसे बचाने के लिए आगे नहीं आये. वहीं, मनचले लड़का ने महिला के रौद्र रूप को देख कर पिटाई के दौरान कई बार भागने की कोशिश भी की गयी. लेकिन, महिला उसे दौड़ कर पकड़ लेती और फिर पिटाई शुरू कर देती. कुछ स्थानीय लोगों द्वारा उस महिला द्वारा की गयी मनचले लड़के की पिटाई का वीडियो बना लिया गया. उक्त वीडियो प्रभात खबर के हाथ लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए